फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक कंपनी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। एक बाइक कंपनी के कर्मचारी वरुण कुलश्रेष्ठ (26) की शनिवार की शाम नगला लाले गांव के समीप कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह खंदौली से घर बाइक से आ रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एत्मादपुर के मोहल्ला सतोली निवासी नवीन कुलश्रेष्ठ ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा वरुण एक बाइक कंपनी में काम करता था। शनिवार को वरुण कंपनी के काम से खंदौली गए थे। घर आते समय गांव नगला लाले के समीप पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वरुण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से घर में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि वरुण की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार बालियान ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें