फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। गुढ़ा गांव निवासी सिंगराम के घर (झोपड़ी) में रविवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। उस समय पूरा परिवार खेत में सरसों की कटाई करने गया था। आग से आटा चक्की, अनाज, कपड़े और पड़ोसी दर्शन सिंह की झोपड़ी भी सामान समेत जल गई। लपटें देखकर जुटे ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गुढा गांव में सिंगराम झोपड़ी में परिवार समेत रहते हैं। बताया कि रविवार दोपहर खाने के बाद वह परिवार समेत सरसों की कटाई के लिए खेत गए थे। चूल्हे पर पशुओं का दाना बन रहा था। चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के झोंकों के चलते आग ने पड़ोस में रहने वाले दर्शन सिंह की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से आटा चक्की, डीजल इंजन, चारा मशीन, अनाज, कपडे, चारपाई आदि सारा सामान जल गया। दर्शन सिंह ने भी झोपड़ी और वहां रखा सामान भी राख हो गया। प्रधान जयवीर सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें