फिरोजाबाद हाइवे पर हजरतपुर नाले के निकट तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
डिवाइडर से टकराई बाइक
फिरोजाबाद के ठारपूठा निवासी हरिओम दुबे पुत्र राजकुमार व फिरोजाबाद के पेमेश्वर गेट निवासी अरुण कुमार पुत्र महेशचन्द्र सोमवार सुबह आगरा जाने के लिए सोमवार को बाइक से रवाना हुए थे। वे फिरोजाबाद से निकलकर थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर नाले के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज गति से आ रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
बाइक से आगरा जा रहे थे
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर राजा का ताल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा। मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक आगरा किसी काम से जा रहे थे। थाना प्रभारी आरके पांडेय ने बताया कि डिवाइडर से बाइक के टकराने से हादसा हुआ है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
ये भी पढ़ें...
इलाज हुआ और महंगा: आगरा में ऑपरेशन का खर्च 10 से 15 फीसदी बढ़ा, दवाओं की कीमतों में इजाफा