फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आयकर के मथुऱा-आगरा में छापे; ब्रज में आज की पांच बड़ी खबरें

Fri, 13 Nov 2026 04:58 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, बंद मकान में शव मिलने और आयकर विभाग की छापेमारी से हलचल मची। वहीं, अखिलेश यादव के दौरे से पहले सपा का शक्ति प्रदर्शन और मथुरा में लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ सुर्खियों में रही।
 
विज्ञापन
5 बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा ब्रज में कई महत्वपूर्ण घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं। जगदीशपुरा पुलिस ने शिक्षक ओमप्रकाश यादव (ओपी) की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया है। वहीं, बंद मकान में दो दिन से चल रहे कूलर के बीच मालिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दूसरी ओर, आगरा-मथुरा में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मच गई है। 15 नवंबर को अखिलेश यादव के आगमन से पहले सपा ने दलित महासम्मेलन की तैयारियों के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। उधर, मथुरा में महिला श्रद्धालुओं से लूट करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन



 
Trending Videos

शिक्षक हत्याकांड: शक, दोस्ती और कत्ल, छात्रा के दोस्त ने की टीचर की हत्या और बोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'
आगरा के जगदीशपुरा पुलिस ने शिक्षक ओमप्रकाश यादव (ओपी) की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण पूर्व छात्रा और उसके दोस्त निखिल के बीच शिक्षक के कथित संबंधों को लेकर उपजा शक बताया जा रहा है...यहां पढ़ें पूरी खबर



 

आगरा: बंद मकान में बेड पर मिला मालिक का शव, दो दिन से चल रहा था कूलर; पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के खातीपाड़ा में एक बंद मकान के अंदर से मकान मालिक सोमनाथ तिवारी का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, बुधवार से मकान के अंदर कूलर चलने की आवाज आ रही थी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला था। बृहस्पतिवार की देर रात पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी...यहां पढ़ें पूरी खबर

 

आगरा-मथुरा में आयकर विभाग का छापा, होटल से लेकर तनिष्क शोरूम तक मची खलबली; निशाने पर ये कारोबारी
आयकर विभाग ने मथुरा, वृंदावन और आगरा में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। मथुरा-वृंदावन में गाजियाबाद से पहुंची विभाग की टीमों ने रेडिशन होटल और शंकर सेठ के गुरुकृपा होटलों सहित कई स्थानों पर दोपहर तक कार्रवाई जारी रखी, जिससे शहर के व्यापारिक जगत में खलबली मच गई। वहीं, आगरा में एमजी रोड और बोदला सिकंदरा रोड स्थित तनिष्क शोरूम के साथ-साथ संचालक अनुराग बंसल के अनुपम ओरियन अपार्टमेंट पर भी आयकर विभाग के छापे की सूचना है...यहां पढ़ें पूरी खबर 

 

आगरा: दलित महासम्मेलन से पहले सपा का शक्ति प्रदर्शन, सांसद ने परखी तैयारियां; 15 को आ रहे अखिलेश यादव
आगरा के जीआईसी मैदान में 15 नवंबर को होने वाले समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सपा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने सभा स्थल का जायजा लिया। सुबह सिकंदरा से टेढ़ी बगिया तक बाइक रैली निकाली गई। शहर भर में नुक्कड़ सभाएं, बैठकें और जनसंपर्क किया गया। घर-घर आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं...यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

मथुरा में पुलिस एनकाउंटर: महिला श्रद्धालुओं से लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली
मथुरा के छटीकरा-गोवर्धन मार्ग पर महिलाओं के पर्स लूटने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। राधाकुंड-गोवर्धन मार्ग पर नगला पिसावा मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। घायल बदमाश को वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है...यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें