फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर नहीं सुविधाएं जिला अस्पताल में प्रभावित हो रहीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र (पीएचसी) पर सुविधाओं का अभाव है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों का भार बढ़ रहा है। सौ शैया वाले अस्पताल में 180 बेड डालने के बाद भी मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाना पड़ रहा है जबकि सीएचसी पर बेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

जिले में 10 सीएचसी और 50 पीएचसी संचालित हैं। सीएचसी और पीएचसी पर जांच आदि की बेहतर व्यवस्थाएं नहीं हैं। यहां डॉक्टरों की भी कमी है, जिसके कारण मरीज सीएचसी और पीएचसी पर जाना नहीं चाहते। इससे जिला अस्पताल में बेड बढ़ाने के बाद भी मरीजों के लिए उचित व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं।
-----
केंद्रों पर इनकी कमी
रक्त जांच की व्यवस्था
पदों के अनुरूप डॉक्टर
एक्सरे मशीन व संचालक
आवश्यक मात्रा में दवा
---
जिला अस्पताल में ये वार्ड फुल
इमरजेंसी वार्ड प्रथम व द्वितीय तल
मेडिकल और जनरल वार्ड
कोविड पास्ट वार्ड
हृदय रोग वार्ड
बर्न वार्ड
बाल रोग वार्ड
महिला रोग वार्ड
-------
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भर्ती कर उपचार दिलाया जा रहा है। मरीज बढ़ रहे है उस हिसाब से बेड बढ़ाए जा रहे हैं। मरीज ठीक भी हो रहे हैं। शीघ्र ही स्थिति सामान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें