फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शेयर बाजार में डूब गई है रकम, एक साल बाद आऊंगा’, पत्नी को मैसेज कर गायब हो गया बैंक कैशियर, ढूंढ रही पुलिस

Mon, 02 Jan 2023 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र  की है। यहां रविवार की शाम बैंक कर्मी पद्म सिंह लापता हो गए। उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर मैसेज किया। उन्होंने शेयर बाजार में रकम डूबने की वजह से कहीं बाहर चले जाने की बात कही।
विज्ञापन
लापता बैंक कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक बैंक कर्मी लापता हो गया। इससे पहले उसने पत्नी के मोबाइल पर मैसेज किया। मैसेज पर उसने जो लिखा पढ़कर सभी हैरान रह गए। परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बैंक कर्मी की तलाश कर रही है।   
विज्ञापन


घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र  की है। यहां रविवार की शाम बैंक कर्मी पद्म सिंह लापता हो गए। उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर मैसेज किया। उन्होंने शेयर बाजार में रकम डूबने की वजह से कहीं बाहर चले जाने की बात कही। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

आनंदी भैरों, दयालबाग निवासी पद्म सिंह (26) बैंक ऑफ नैनीताल की खंदारी शाखा में कैशियर हैं। भाई मान सिंह ने पुलिस को बताया कि पद्म रविवार शाम 6 बजे बाजार से आए थे। बाइक को दुकान के बाहर खड़ी करने के बाद चाबी देकर चले गए। शाम सात बजे पत्नी मधु के मोबाइल पर मैसेज किया। लिखा कि शेयर बाजार में काफी रकम डूब गई है। कर्ज हो गया है। मैं घर से जा रहा हूं। एक साल बाद लौटकर आऊंगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


मैसेज देखकर पत्नी घबरा गई। उन्होंने यह बात घर के अन्य लोगों को बताया। सभी पद्म सिंह की तलाश में जुट गए। उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। कर्मचारी की लोकेशन निकलवाई गई है। इससे पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें