झांसी फोरेंसिक लैब में बैलेस्टिक केसों की जांच हो सकेगी। प्रदेश में अभी तक यह सुविधा आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद में थी। मगर, अब 25 मई से झांसी की फोरेंसिक लैब में भी बैलेस्टिक सेक्शन शुरू हो रहा है। प्रयागराज जोन समेत अन्य जिलों के बैलेस्टिक केसों की जांच अब वहां की लैब में हो सकेगी।
केस अधिक होने से लगता है समय
आगरा फोरेंसिक लैब में विसरा, डीएनए, बैलेस्टिक, सीरोलॉजी, विस्फोटक, कंप्यूटर, साइबर क्राइम, दस्तावेज समेत अन्य जांच के लिए सेक्शन हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अन्य जिलों में बैलेस्टिक केसों की जांच आगरा लैब में होती थी। केस अधिक होने की वजह से इन्हें पूरा होने में समय लगता है।
केसों के निस्तारण में आएगी तेजी
इस समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश की अधिकांश लैब में अब बैलेस्टिक सेक्शन बनाए गए हैं। गाजियाबाद में एक मई से बैलेस्टिक सेक्शन शुरू हो गया, जबकि 15 मई से झांसी में सीरोलाजी लैब की शुरूआत हो गई। झांसी फोरेंसिक लैब में अब 25 मई से बैलेस्टिक सेक्शन शुरू किया जा रहा है। फोरेंसिक लैब, उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर डॉ. एके मित्तल के मुताबिक, झांसी फोरेंसिक लैब में बैलैस्टिक सेक्शन 25 मई से शुरू हो रहा है। इससे केसों के निस्तारण में तेजी आएगी।
ये भी पढ़ें- जेल में फिर हुई वारदात: आगरा केंद्रीय कारागार की बैरक में बंदी पर हमला, हुआ लहूलुहान
ये भी पढ़ें- हैवानियत: किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल