फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थमा के मरीज दिवाली के पटाखों से रखें बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्थमा के मरीजों को दिवाली के लिए चेतावनी जारी की है। उनके लिए पटाखे परेशानी का कारण बन सकते हैं। वहीं खील और खिलौने भी दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं। पिछले साल अस्थमा के बढ़े मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पटाखों से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में दिवाली के बाद जिले में अचानक अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। 40 मरीजों की मौत नवंबर और दिसंबर 2020 में हुई थी। जिसे देखते हुए इस साल सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने मरीजों को दिवाली पर सेहत का ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मरीज दिवाली के पटाखों से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें। घरों में बनने वाली मिठाइयों और खील खिलौने से भी बचाव करें। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी पटाखों के धुआं से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

------
अस्थमा का कारण
- घर व आस-पास धूल होना
-घर में पालतू जानवर का होना
- वायु प्रदूषण
- धूम्रपान
- तनाव या भय
-अधिक मात्रा में जंकफूड का सेवन करने से
- सर्दी के मौसम में अधिक ठंड लगने से
-ज्यादा नमक खाने से
-अनुवांशकता के कारण
---------
अस्थमा के लक्षण
- खांसी, सर्दी या एलर्जी होना
- सीने में खिंचाव या जकडन महसूस करना
- सांस लेते समय घबराहट जैसी आवाज आना
- बैचेनी महसूस करना
- सिर का भारी होना और थकावट लगना
-उल्टी का होना
---------
अस्थमा से बचाव के उपाय
- अस्थमा के मरीज खुले में न लेटें
-धूल और धुओं से बचाव रखें
-जरा भी परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
- अस्थमा की दवा घर पर भी रखें
- झोलाछाप से उपचार कराने में बचाव करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें