बरनाहल। क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी प्रीति गौतम ने दुबई में हुई विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता हॉट मॉन्ड मिसेस इंडिया वर्ल्डवाइड सीजन 10 जीत कर बरनाहल का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और परिवार वालों को दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी किशन लाल गौतम सीमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड इंदौर में उच्च पद पर कार्यरत थे। अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इंदौर में ही रह रहे हैं। उनकी पुत्री प्रीति गौतम ने इंदौर के ही केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की है। कुछ दिनों पहले ही प्रीति गौतम ने दुबई में हुई विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता हॉट मॉन्ड मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड सीजन 10 जीतकर मैनपुरी का नाम रोशन किया है। दुबई के शहर अल खैमाह में हुई इस कंपटीशन में तकरीबन 100 भारतीय विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें प्रीति गौतम प्रथम स्थान पर रहीं। साथ ही स्पेस एलिमेंट मिसेस सोशल मीडिया क्वीन का टाइटल भी अपने नाम किया। प्रीति गौतम ने एस कंपटीशन के लिए दिसंबर 2019 अप्लाई किया था। मार्च 2020 में इलेक्शन हुआ। कोराना की वजह से कंपटीशन की तारीखों में बदलाव हुआ। लेकिन उस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से प्रीति गौतम लोगों को जागरूक करते रहीं। क्षेत्रीय निवासी फूल सिंह, नंदराम, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, आदि ने उन्हें बधाई दी है।