फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार दिया प्रार्थनापत्र, ठीक नहीं हुई अंकपत्र की गड़बड़ी

विज्ञापन
विश्वविद्यालय की हेल्प डेस्क पर लगी छात्रों की भीड़ - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंकपत्रों की गड़बड़ी समेत अन्य समस्याओं के लिए छात्र-छात्राएं रोजाना भटकते हैं। तीन-तीन बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी अंकपत्र की गड़बड़ी ठीक नहीं हुई। इसमें कई विद्यार्थी तो एक साल से चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को भी हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। यहां पर अंकतालिका में त्रुटि, डिग्री न मिलने समेत आदि शिकायतें लेकर 250 से ज्यादा प्रार्थनापत्र दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को हेल्प डेस्क पर आए प्रार्थनापत्रों में अंकतालिका में नाम की गड़बड़ी, विषय के अंक न दर्ज हो पाने, डिग्री न मिलने, माइग्रेशन, नामांकन संख्या में गड़बड़ी समेत अन्य परेशानी रहीं। फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़ समेत दूरदराज से छात्र यहां आए। छात्रों ने बताया कि दो-तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रार्थनापत्र की क्या स्थिति है, यह भी सही जानकारी नहीं दी जा रही।
विश्व विद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि प्रार्थनापत्र को दर्ज कर उनकी प्रगति के बारे में छात्रों को जानकारी देने को कहा है, संबंधित विभागों में भी प्रार्थनापत्र देकर समाधान के निर्देश हैं, क्यों देरी हो रही है, इसका पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले विद्यार्थी:
- बीकॉम में एक विषय में री-एग्जाम के लिए प्रार्थना पत्र देने आई हूं, पहले भी आई थी। इसका क्या प्रक्रिया है, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
निधि, टूंडला
- बीए अंतिम वर्ष की अंकतालिका में द्वितीय वर्ष के कुल अंक दर्ज नहीं किए हैं, इससे कुल अंकों का जोड़ कम है, दूसरी बार प्रार्थना पत्र देने आया हूं।
श्याम सुंदर मथुरा
- बीकॉम में एक विषय में कम नंबर हैं। इस पेपर का री-एग्जाम परीक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, ऑनलाइन व्यवस्था होती तो यहां नहीं आना पड़ता।
क्रांति, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें