मैनपुरी: डॉ. अनुपम दुबे का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता अनुपम दुबे के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बाद शुक्रवार को परिजन मीडिया के सामने आए। बसपा नेता की पत्नी ने प्रेसवार्ता में कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। एक पूर्व विधायक के इशारे पर पति का उत्पीड़न हो रहा है। फर्रुखाबाद के डीएम, एसपी भी उन लोगों के इशारे पर परिवार को परेशान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फर्रुखाबाद के बसपा नेता मैनपुरी जेल में निरुद्ध हैं।
राजनीति का शिकार हो रहा परिवा
जनपद फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी मीनाक्षी दुबे ने शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता किशन दुबे के आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उनके पति डॉक्टर अनुपम दुबे को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। फर्रुखाबाद प्रशासन उनके परिवार को परेशान कर रहा है। एक पूर्व विधायक के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से पूरे मामले की सच्चाई जांचने और पति व परिवार के उत्पीड़न को रोके जाने की मांग की है।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजे प्रार्थनापत्र
प्रेसवार्ता में मौजूद अनुपम दुबे की पत्नी के भाई और पूर्व सदस्य जिला पंचायत आशीष पांडेय ने भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि को प्रार्थनापत्र भेजे हैं। बताया कि उनकी बहन अर्चना दुबे डॉक्टर अनुपम के छोटे भाई अनुराग दुबे की पत्नी है। हाल में बहन के देवर अमित दुबे ब्लॉक प्रमुख बने हैं। अनुपम दुबे की राजनीतिक मेहनत के चलते ही पूर्व विधायक के पुत्र को हराकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। इसी बात की रंजिश के चलते पूर्व विधायक, डीएम और एसपी की मदद से डॉक्टर अनुपम दुबे के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने लगे हैं। वहीं प्रसपा नेता किशन दुबे ने कहा कि किसी भी कीमत पर ब्राह्मणों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अपराधी को सजा मिले, लेकिन निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।
लगी मुहर: एटा शहर को मिलेगी कल्याण सिंह के नाम की नई पहचान, पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास