फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि हत्याकांड: बिलख पड़ी 12वीं पास कातिल की मां, बोली- बेटे का हर शौक किया पूरा, न जाने कैसे बना हैवान

Sun, 11 Jun 2023 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कारोबारी की पत्नी अंजलि की हत्या का आरोपी प्रखर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था। मां ने बताया कि वो बेटे को अच्छी परवरिश देने के लिए आगरा में  लाई थी, लेकिन बेटे की अय्याशी का उसे कोई अंदाजा नहीं था। 
 
विज्ञापन
12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के ककरैठा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या के आरोपी प्रखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कहानी भी बेहद हैरान कर देने वाली है। उसके पिता की 10 साल पहले रंजिश में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद मां के साथ वो आगरा में रह रहा था। बेटे ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, ये खबर जब मां को लगी तो वो बिलख उठी। उसने कहा कि बेटे का हर शौक पूरा किया। न जाने वो कैसे हैवान बन गया। 

आरोपी की मां को बुलाया गया था थाने 

पुलिस ने प्रखर की मां को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। उन्होंने बताया कि गांव में ससुर और फिर 2013 में पति की रंजिश में हत्या कर दी गई। दो बेटों की सलामती के लिए आगरा में प्राइवेट नौकरी कर बच्चों का पालन पोषण किया। बड़े बेटे प्रखर को अच्छी शिक्षा दी। उसका हर शौक पूरा किया। सोचा था सारे सपने पूरे कर देगा। बड़ा आदमी बनेगा। मगर, वो तो अय्याशी में सब कुछ लुटा रहा था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कैसे रची गई अंजलि की हत्या की साजिश: 12वीं पास के जाल में फंसी बेटी भी बनी एक कड़ी; जानें पूरा घटनाक्रम

विज्ञापन

नहीं थी गर्लफ्रेंड की जानकारी 

गर्लफ्रेंड से रिश्ते समय रहते मुझे बता देता तो यह दिन नहीं देखने पड़ते। प्रखर की मां ने थाने में बिलखते हुए पुलिस से ये बातें कहीं। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि प्रखर उनसे हर बात साझा करता था। छोटी-छोटी बातों को भी बताता था। एक साल पहले पावर बाइक की जिद की। किसी तरह पैसा जमा करके पौने दो लाख में बाइक भी खरीद कर दे दी। महंगा फोन दिला दिया। उसे रोजाना जिम भी भेजती थी। बेटे की कौन गर्लफ्रेंड है? यह उन्हें नहीं पता था।

ये भी पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें