फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय स्थलों की व्यवस्था बदहाल: गोशालाओं में गाय के लिए चारा नहीं...और लाए हैं उन्नत नस्ल पर सब्सिडी की योजना

Thu, 31 Aug 2023 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आश्रय स्थलों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। गोशालाओं में गाय के लिए चारा नहीं है। वहीं पशुपालन विभाग उन्नत नस्ल पर सब्सिडी की योजना लाया है। 
विज्ञापन
Agra News: गोशाला का हाल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पशुपालन विभाग उन्नत नस्ल के गोवंश पर सब्सिडी योजना लेकर आया है। लेकिन, निराश्रित गोवंश की खुराक नहीं बढ़ी। छह साल से 30 रुपये की खुराक के भरोसे निराश्रित गोवंश भूख-प्यास से परेशान हैं। मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में शामिल होने के बाद भी जिले में गोवंश के लिए आश्रय स्थल शुरू नहीं हो सके।

विज्ञापन


जिस गाय को हिन्दू धर्म में पूजनीय माना जाता है, उसकी दुर्दशा गोशालाएं बयां कर रही हैं। कौलारा कला गोशाला में गोवंश की मौत व देखभाल में लापरवाही पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को हटाया जा चुका है। अछनेरा की गोबरा गोशाला में मृत गोवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही हो चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः-टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी: शौचालय न होने पर पति का घर छोड़ गई महिला, बोली- बनवाने के बाद ही लौटूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह शर्मा का कहना है कि गोशालाओं में 30 रुपये की खुराक में गोवंश का पेट नहीं भर सकता। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि गोवंश की खुराक 30 रुपये है। राशि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव के बारे में अभी नहीं बता सकता। कार्यालय में फाइल देखनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें