कुसमरा। थाना किशनी के गांव देवपुर मुड़ौसी निवासी युवक का रविवार को परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजाराम शाक्य के 30 वर्षीय पुत्र ओमपाल का रविवार की दोपहर किसी बात को लेकर घरवालों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गया। ओमपाल रायहार पुल के पास पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने युवक को कूदते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को काफी देर खोजबीन के बाद बाहर निकाला। जानकारी पर मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।