फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय चैंपियनशिप में स्थान बनाने पर सम्मानित हुए किरन सौजिया के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर मेडल हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन डॉ. अशोक यादव ने बताया कि 19 और 20 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। छात्रा अंजली ने अंडर 14 बॉल थ्रो व 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल जीता। छात्र आशीष ने अंडर-16 गोला फेंक में प्रथम और सुमित यादव ने अंडर 14 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल जीता। छात्र विद्यांशु अशोक ने अंडर 18 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़, प्रियांशु यादव ने अंडर-14 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ और दशमेश ने अंडर-14 भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त खुशी यादव अंडर-16 की 100 मीटर दौड़, प्रियांशी यादव अंडर 14 लंबीकूद, शालिनी अंडर 18 की 100 मीटर दौड़, दिव्या यादव अंडर 14 की 600 मीटर दौड़, शिवानी अंडर-18 की लंबीकूद में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉज मेडल प्राप्त किया। छात्र रिषी अंडर-18 लंबीकूद, आदित्य यादव ने अंडर-16 की 400 मीटर दौड़, प्रियांशु यादव अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान कर ब्रॉज मेडल जीता। चेयरपर्सन अशोक यादव, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत थौटे ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। चेयरपर्सन ने कोच आकाश बसावे को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें