फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के सामने खेल रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत, आरोपी गाड़ी लेकर फरार

Tue, 23 May 2023 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में घर के सामने खेल रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Agra News: घर के सामने खेल रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर के सामने खेल रही तीन वर्ष की बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। आरोपी की तलाश कर रही है। 

घर में मची चीख-पुकार

हादसा एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नुनिहाई गांव में हुआ। गांव निवासी शौकीन मजदूरी करते हैं। उनकी तीन साल की बेटी माहिरा सोमवार की रात करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी। परिजन घर में मौजूद थे। तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी बच्ची को कुचलती हुई निकल गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए

परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने कुरियर कंपनी की गाड़ी से बच्ची को कुचलने की बात कही। थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें