फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्यटकों में सिर्फ ताज का क्रेज, किला देखने आधे पर्यटक भी नहीं पहुंचते, आठ स्मारकों पर लगता है टिकट

Thu, 25 May 2023 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में आने वाले पर्यटकों में सिर्फ ताज का क्रेज है। यहां किला देखने के लिए आधे पर्यटक भी नहीं पहुंचे। जबकि आठ ऐसे स्मारक हैं जहां पर टिकट लगता है। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन विश्वदाय सहित सात संरक्षित स्मारक हैं। लेकिन, पर्यटकों में सर्वाधिक क्रेज ताजमहल का ही है। पिछले सात साल में जितने लोगों ने ताज को निहारा, उसके 50 फीसदी पर्यटक भी किला देखने नहीं पहुंचे। फतेहपुर सीकरी का आंकड़ा एक चौथाई से करीब रहा। जबकि सिकंदरा, एत्माउद्दौला, रामबाग, महताब बाग और मरियम टॉम पर बहुत ही कम संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन


जन सूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से प्राप्त जानकारी में यह खुलासा हुआ है। आगरा डेवलपमेंट फाउडेंशन के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने आरटीआई में यह सूचनाएं मांगी थीं। उन्होंने कहा कि ताजमहल के परे भी आगरा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर, हम उसे पर्यटकों को दिखा नहीं सके।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85

विज्ञापन

आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

3.42 करोड़ पर्यटकों ने देखा ताज

उन्होंने बताया कि 2015-16 से 2021-22 तक पिछले सात साल में 3.42 करोड़ पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आगरा आए। पर ताज के निकट स्थित आगरा किला देखने के लिए 1.58 करोड़ पर्यटक ही पहुंचे। यानी कि ताजमहल आने वालों की तुलना में आधे भी नहीं। फतेहपुर सीकरी तक 42.90 लाख पर्यटक पहुंचे। ताज की तुलना में यह एक चौथाई से कम है। जबकि तीनों स्मारक विश्व विरासत में शामिल हैं।

इन जगहों पर पहुंचे सिर्फ इतने पर्यटक

पिछले सात साल में 22.33 लाख पर्यटकों ने सिकंदरा स्थित अकबर का मकबरा देखा। ताज के पार्श्व में स्थित महताब देखने के लिए महज 14.33 लाख पर्यटक ही पहुंचे। एत्माउद्दौला में 12.78 लाख और रामबाग में 4.35 लाख पर्यटकों ने देखा। 

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट लिख क्लर्क ने खा लिया जहरः 'अधिकारी हर फाइल पर मांगते दो हजार रुपये, कर्मियों का करते हैं शोषण'
विज्ञापन

आठ स्मारकों पर लगता है टिकट

सिकंदरा के पास स्थित मरियम का मकबरा देखने के लिए सबसे कम 2.37 लाख पर्यटक सात साल में आए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि देशभर में एएसआई संरक्षित 3696 स्मारक हैं। जिनमें 70 स्मारक आगरा में हैं। आठ स्मारकों पर टिकट लगता है।

560.64 करोड़ स्मारकों की कमाई

पिछले सात साल में आगरा के स्मारकों की कमाई 560.64 करोड़ रुपये रही। जिनमें सबसे ज्यादा 334.55 करोड़ रुपये ताजमहल की कमाई है। कमाई में मामले में दूसरे नंबर पर आगरा किला है। तीसरे नंबर पर फतेहपुर सीकरी और फिर अन्य स्मारक आते हैं।

यह भी पढ़ेंः- नोटबंदी-2; बुलियन कारोबारी और निजी बैंक के खातों में नोट जमा करने वालों की तादात अधिक, जमा हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें