फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्क्लेव के साथ बने  एयर कार्गो कांप्लेक्स

Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
airport
विज्ञापन
 55 एकड़ में नया सिविल एन्क्लेव बनाने के साथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रदेश सरकार 155 एकड़ जमीन और लेने की तैयारी में है। शहर के उद्यमियों ने एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया से एन्क्लेव के निर्माण के साथ ही एयर कार्गो कांप्लेक्स बनाने की मांग उठाई है ताकि निर्यातक विदेशों में सीधे अपने उत्पाद निर्यात कर सकें । कार्गो कांप्लेक्स के होने पर न केवल निर्यातकों के समय की बचत होगी, बल्कि लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


नेशनल चेंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार वार्ष्णेय के मुताबिक, आगरा जूता निर्माण का बड़ा केंद्र है। अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया तक आगरा का जूता भेजा जाता है, लेकिन यह दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट के जरिए हो रहा है। प्रदेश सरकार सिविल टर्मिनल के लिए जमीन खरीद रही है तो यहां एयर कार्गो कांप्लेक्स भी बना दिया जाए। सीबीडीटी चेयरमैन के सामने उद्यमी पूर्व में प्रस्ताव रख चुके हैं। तब आईसीडी (इनलैंड कंटेनर डिपो) शुरू किया गया था। 

पूरी नहीं की मांग तो चुनाव में देंगे जवाब
पिनाहट। भदरौली में ही एयरपोर्ट बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को स्याहीपुरा गांव में बैठक की। ग्रामीणों ने कहा कि सैफई की जगह भदरौली ही एयरपोर्ट के लिए उपयुक्त है। यहां एयरपोर्ट बनने से चंबल सफारी के साथ बटेश्वर, शौरीपुर, चंदवार, फीरोजाबाद क्षेत्र का विकास होगा। बाह क्षेत्र के बीहड़ के इलाकों के लोग भी रोजगार से जुड़ पाएंगे। प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट की मांग पूरी न की तो ग्रामीण 2017 के चुनाव में इसका जवाब देंगे। बैठक में रामौतार वर्मा, मुकेश वर्मा, होतम सिंह, नेत्रपाल, बचन सिंह, दाताराम यादव, रामनरेश वर्मा, संतोष वर्मा, हेत सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें