फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: इतनी भीषण टक्कर...चीख तक नहीं निकली, ऑटो से छिटक सड़क पर गिरी महिला; बच्चे का सिर कट गया

Sun, 03 Dec 2023 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Accident News: दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरु का ताल एफओबी के नीचे ट्रोला ने ऑटो को कुचल दिया। इस हादसे में ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई। एक महिला ऑटो से छिटककर सड़क पर जा गिरी, वहीं मासूम बच्चे का सिर कट गया। ये हादसा देख लोगों की रूह कांप गई। 
 
विज्ञापन
Agra Accident News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेशनल हाईवे पर गुरु का ताल एफओबी के नीचे ट्रोला ने ऑटो में इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि ऑटो सवार सवारियों की चीख तक नहीं निकल पाई। पीछे से ट्रोला की टक्कर और आगे ट्रक में घुसने के कारण ऑटो बुरी तरह से पिचक गया था। लोग उसमें फंसे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सवारियों में से किसी की कराहट तक नहीं निकल रही थी। सभी दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन


हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रोला से टकराने के बाद ऑटो आगे चल रहे ट्रक में बुरी तरह फंस गया। आगे वाले ट्रक ने भी उसके अगले ट्रक में टक्कर मारी। इस दौरान सिर्फ गाड़ियों के ब्रेक लगाए जाने की आवाज ही आई। एक महिला ऑटो से छिटककर सड़क पर जा गिरी तो बच्चे का सिर कट गया।

हादसे का मंजर देखकर राहगीरों की चीखें निकल गईं। चौराहे पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी बदहवास से ऑटो और के लिए दौड़े। फुटओवर ब्रिज के नीचे ठेल वाले बोना ने बताया कि लाशों को देखकर राहगीर दहल गए। बचाव के लिए चीखपुकार मची लेकिन कोई सवारी जिंदा नहीं थी। ऑटो से कोई आवाज तक नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर फंसे वाहन...ढाई घंटे तक जाम
हाईवे पर गुरुद्वारा एफओबी पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने यमुनापार की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया। इससे फिरोजाबाद रोड पर मंडी समिति से लेकर गुरुद्वारे तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। उधर, गुरुद्वारे पर भी एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। वाहन चालक लिंक रोडों पर निकले लेकिन वहां भी जाम में फंसे रहे।

ये भी पढ़ें -   आगरा में भीषण सड़क हादसा: गुरुद्वारा गुरु के ताल पर ट्रक ने ऑटो को रौंदा, महिला सहित पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें