फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: छह की मौत के बाद जागी पुलिस...200 ऑटो से हटवाईं सीटें; 100 का चालान

Sun, 03 Dec 2023 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास हुए सड़क हादसे में छह मौत के बाद आखिर पुलिस प्रशासन की नींद खुल ही गई। जिन ऑटो में तीन से चार सवारियां बैठने की क्षमता है, उनमें अतरिक्त सीट लगाकर आठ सवारियों को सफर कराया जा रहा था। 
विज्ञापन
ऑटो से निकलवाई गईं अतरिक्त सीटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद पुलिस को ऑटो में अतिरिक्त सवारी बैठाने के नियम की सुध आई। पुलिस ने ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाकर 200 ऑटो से अगली सीटें हटवाई गईं। 100 ऑटो के चालान किए जबकि 10 को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


ऑटो रिक्शा में पिछली सीट पर तीन और अधिकतम चार सवारियां ही बैठ सकती हैं, लेकिन शहर में दौड़ने वाले अधिकांश ऑटो में आगे अतिरिक्त सीटें लगा रखी हैं, जिन पर तीन सवारी अतिरिक्त बैठाते हैं। इस तरह आटो में आठ सवारियां ढोते हैं। शनिवार को गुरु का ताल पर जो ऑटो हादसे का शिकार हुआ उसमें भी पांच सवारियां थीं। चालक सहित छह की मौत के बाद पुलिस नींद से जागी।

भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स और रामबाग चौराहे पर अभियान चलाया गया। चंद घंटे में 200 ऑटो ऐसे मिल गए जिनमें आगे भी सवारियां बैठी थीं। पुलिस ने आगे सिर्फ चालक की सीट छोड़ी। उसके अलावा लगवाई गईं सीटें निकलवा दीं। अपर पुलिस उपायुक्त अरुण चंद्र ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - Agra Accident: हाईवे के खूनी कट ने छीना घर का इकलौता चिराग, बेसुध हुई मां...; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें

रात में ही हुआ शवों का पोस्टमार्टम
हादसे में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम पुलिस प्रशासन ने ही रात में ही करवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस ने शाम 7 बजे शवों के पोस्टमार्टम गृह में पहुंचने के बाद ही परिजन को सूचित करके प्रक्रिया शुरू करवाई। हादसे में कई शव क्षत विक्षत हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन

ट्रक चालक फरार
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालकों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  Agra Accident: दिल्ली हाईवे का ये है खूनी कट..., आए दिन होते हैं हादसे; इस बार ली छह की जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें