हरियाणा से आता है केमिकल
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री करने वाले हरियाणा से एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल (ईईएनए) लेकर आते हैं। यह औद्योगिक इकाई और दुकान के लिए ड्रम में लाया जा सकता है। इसका प्रयोग शराब बनाने में किया जाने लगा है। मगर, इससे शराब साइंटिफिक तरीके से ही बन सकती है।
कई बार इसकी मात्रा गलत होने पर शराब जहरीली हो सकती है। अवैध कारोबार करने वाले मिथाइल एल्कोहल भी मिलाते हैं। यह केमिकल जो हरियाणा से नहीं ला पाते हैं, वो वहीं शराब बनवा लेते हैं। इसके बाद बोतलों में पैकिंग करके और यूपी का लेबल लगा दिया जाता है।
ठेकों पर नकली, घरों पर असली
जेल भेजे गए आरोपियों से यह भी पता चला है कि ठेकों से ही नकली शराब की बिक्री होती है। गांव में बेचने वालों को असली शराब ही दी जाता है। क्योंकि घरों से बेचने वालों के पकड़े जाने की आशंका रहती है। अगर, वो नकली शराब बेचते पकड़े गए तो ठेके का भी नाम लेंगे। इसलिए सेल्समैन उन्हें असली शराब ही अवैध तरीके से बेच देते हैं।