फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए नहीं दी किस्त, रिकॉर्ड में दिखा दिया भुगतान, कार्रवाई के आदेश

Sat, 19 Oct 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनते प्रमुख सचिव स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण में सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी। 
विज्ञापन


एत्मादपुर के नवलपुर में चौपाल के दौरान कई ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए दूसरी या तीसरी किस्त न मिलने की शिकायत की। प्रमुख सचिव ने इन शिकायतों का परीक्षण किया तो रिकॉर्ड में इनका भुगतान दर्शाया गया। इस पर उन्होंने एडीओ (पंचायत) और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।

नवलपुर में लगाई चौपाल

सरकारी की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल पा रहा है या नहीं, इसकी सत्यता परखने के लिए प्रमुख सचिव शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली अहीर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटौरा का निरीक्षण करने के बाद गांव नवलपुर में चौपाल लगाई। 
विज्ञापन


यहां ग्रामीणों से बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की स्थिति, शौचालयों के निर्माण की प्रगति, बिजली बिल, पेंशन, पेयजल, हैंडपंप री-बोर आदि योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार, परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी आदि मौजूद थे। प्रमुख सचिव आज भी किसी विभाग का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन

बाईंपुर गोशाला में पशुओं की संख्या की पड़ताल की

प्रमुख सचिव ने बाईंपुर गोशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गोवंश के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि 80 फीसदी पशुओं की जीयो टैगिंग हो चुकी है। इस पर प्रमुख सचिव ने शेष की भी जीयो टैगिंग जल्द करने के निर्देश दिए। स्टाफ और पशुओं की संख्या की भी पड़ताल की।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण करने के बाद प्रमुख सचिव ने देर शाम सर्किट हाउस में नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। प्रजेंटेशन के माध्यम से स्ट्रीट वेंडिंग जोन, पार्किंग, सीवर, स्मार्ट क्लास व फतेहाबाद रोड के सौंदर्यीकरण सहित कार्यों की जानकारी दी गई। 

प्रमुख सचिव ने नगर आयुक्त व सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहीं पर पानी जमा न होने पाए और नियमित फोगिंग हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें