फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: छह पाइल पर खड़ा होगा पहले स्टेशन का पहला पिलर, 26 जनवरी से शुरू हो सकता है काम

Fri, 22 Jan 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा मेट्रो के पहले ताज पूर्वी गेट स्टेशन का पहला पिलर छह पाइल पर खड़ा होगा। भार सहन करने के लिए टीडीआई मॉल के सामने कॉन्क्रीट से बेस तैयार हो रहा है। इसके लिए सड़क से पांच फीट गहराई में खोदाई कर मिट्टी निकाली गई है।

विज्ञापन


ताज पूर्वी गेट स्टेशन के छह पिलर के लिए 34 पाइल तैयार हो चुके हैं। कॉन्क्रीट के बेस के बाद कॉन्क्रीट से कैपिंग होगी। फिर इनके ऊपर 7.5 मीटर ऊंचा पिलर निर्माण शुरू होगा। टीडीआई मॉल से अग्रसेन चौराहे तक तीन स्टेशन बनेंगे। सबसे पहले टीडीआई के सामने ताज पूर्वी गेट स्टेशन बनेगा। 
संबंधित खबर- आगरा मेट्रो: पहले कॉरिडोर के लिए डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा पीएसी मैदान में डिपो
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी से पिलर खड़ा करने का काम शुरू हो सकता है। दूसरी तरफ पीएसी मैदान में भी निर्माण तेज हो गया है। यहां डिपो के लिए जेसीबी मशीनों से मैदान में खोदाई हो रही है। धूल उड़ने से रोकने के लिए मशीनों से छिड़काव किया जा रहा है। पीएसी मैदान में मेट्रो डिपो निर्माण के लिए भारी मशीनों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।

UP Panchayat Chunav 2021: आगरा जिले के पांच गांवों में नहीं चुने जाएंगे ग्राम प्रधान
विज्ञापन


जमीन हस्तांतरण का रास्ता साफ
मेट्रो डिपो के लिए पीएसी व मंडलायुक्त कार्यालय की जमीन यूपीएमआरसी को हस्तांरित करने का रास्ता बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुई बैठक में साफ हो गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया पीएसी में करीब 7.5 एकड़ जमीन मेट्रो डिपो के लिए जाएगी। मंडलायुक्त कार्यालय की कुछ जमीन ली जाएगी। यूपीएमआरसी पीएसी के लिए नए निर्माण भी करेगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें