फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः 30 नवंबर से दोबारा साप्ताहिक बंदी, रात नौ बजे के बाद नहीं खुलेगा बाजार

Mon, 23 Nov 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • रात नौ बजे के बाद बाजार नहीं खुलेगा
  •  छूट 30 नवंबर को हो जाएगी खत्म
विज्ञापन
बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात दिन बाद यानी 30 नवंबर से दोबारा बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू हो जाएगी। रात नौ बजे के बाद बाजार नहीं खुलेगा। त्योहार के मद्देनजर बाजारों के लिए दी गई छूट प्रशासन कार्तिक पूर्णिमा के बाद खत्म कर सकता है।
विज्ञापन



एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि शासन ने 30 नवंबर तक साप्ताहिक बंदी नहीं करने के आदेश दिए थे। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बाजार खोले गए। सात दिन बाद ये मियाद खत्म हो रही है। फिर दोबारा से बाजारों में साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू हो जाएगी। रात नौ बजे के बाद बाजार नहीं खुलेगा। देर रात अगर कोई बाजार खुलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना स्तर पर जांच के लिए कमेटियां बनाई जाएंगी।

फिलहाल सात दिन और राहत
आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने रविवार को साप्ताहिक बंदी के संबंध में एडीएम सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता की। उन्होंने बताया कि फिलहाल सात दिन राहत बरकरार रहेगी। 30 नवंबर तक सभी बाजार पूर्व की तरह खुले रहेंगे। रात नौ बजे तक बाजार खोलने का समय है। 30 नवंबर के बाद व्यवस्था बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल और रेस्तरां में भी रखी जाएगी नजर
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि देर रात तक होटल, रेस्टोरेंट व बार में पार्टियां आयोजित होने की सूचनाएं मिल रही है। कई जगह उचित दूरी व मास्क लगाए बिना लोग समारोह में पहुंच रहे हैं। सामूहिक बैठक हो रही हैं। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। ऐसे में इन जगहों पर भी नजर रखी जाएगी।

संक्रमण को देखकर निश्चित की संख्या
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शादी-समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने से संक्रमण के फैलाव की आशंका है। कई जगह समारोह से लौटने के बाद पूरा परिवार संक्रमित हो गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर समारोह में अतिथियों की संख्या 100 निश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें