फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्तीः बिना मास्क के निकले लोग, 600 के कटे चालान, सिपाही पर भी लगाया जुर्माना

Mon, 23 Nov 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हरीपर्वत चौराहा पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को बगैर मास्क के निकले 600 लोगों के चालान काटे। दोपहर को चौराहों और देर शाम कॉलोनियों में अभियान चलाया गया। संक्रमण की रफ्तार तेज होने के चलते यह सख्ती की जा रही है। हरीपर्वत चौराहा पर पीएसी का सिपाही भी बगैर मास्क लगाए मिला।
विज्ञापन


1. चेकिंग देखकर चौराहे पर नहीं आए
समय : दोपहर एक बजे
स्थान : हरीपर्वत चौराहा
100 लोगों के चालान काटे गए। इंस्पेक्टर अजय कौशल ने होटल पीएल पैलेस की ओर से आते एक युवक को पकड़ा। उसकी बाइक पर पुलिस लिखा था। उसने बताया कि वह पीएसी में है। उसे हिदायत दी गई और चालान काटा गया। उधर चालान कटने के दौरान घटिया आजम खां की ओर से आ रहे कई युवक पुलिस को देखकर बाइक वापस ले गए।

2. किसी के गले में लटका मास्क तो किसी की जेब में
समय : शाम पांच बजे
स्थान : बिजलीघर 
पुलिस ने 50 लोगों के चालान काटे। कई युवाओं ने पुलिस को देखकर मास्क लगाए। किसी ने गले में लटका रखा था तो किसी ने जेब में रखा हुआ था। पुलिस ने हिदायत दी कि मास्क मुंह पर नहीं मिला तो कार्रवाई होगी। खरीदारी कर आ रही एक महिला ने चालान काटने पर कहा कि  उसका मास्क हवा में उड़ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बस के अंदर सामाजिक दूरी का पालन नहीं
स्थान : संजय प्लेस
समय : दोपहर दो बजे
सिटी बस में सवारियां सटकर बैठी थीं। कई खड़ी भी थीं। कई ने मास्क नहीं लगाए थे। हरीपर्वत थाना पुलिस ने बस के अंदर चेकिंग की। यहीं पर चालान काटे गए। ड्राइवर और कंडक्टर को हिदायत दी कि बगैर मास्क के बस में न बिठाएं।

सैलून में काटा चालान
स्थान : कमला नगर 
समय : शाम छह बज
पुलिस ने सैलून में बगैर मास्क बैठे लोगों के चालान काटे। इसी दौरान एक सैलून संचालक ने आरोप लगाया कि वह मास्क पहनकर ग्राहक की शेविंग कर रहा था। ग्राहक मास्क कैसे लगा सकता है जब उसकी शेविंग हो रही है। पुलिस ने उसे भी थाना बुला लिया। हालांकि उसे थोड़ी देर में छोड़ दिया गया।

आज से और सख्ती करेंगे
मास्क न पहनने वाले लोगों पर कार्रवाई का यह अभियान लगातार चलेगा, सोमवार से सख्ती बढ़ाई जाएगी - बबलू कुमार, एसएसपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें