फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: काशी में बने हिंडोले में झूलेंगे कान्हा, बाजार में नई डिजाइन की पोशाकें और झूले

Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आकर्षक बांसुरी, छतरी, हैप्पी बर्थडे वालीं एलईडी लाइट के वैरायटी भी उपलब्ध
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए आए झूले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस जन्माष्टमी कान्हा भोलेनाथ की नगरी काशी में बने हिंडोले में झूलेंगे। त्योहारी मौसम में रक्षाबंधन के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजार सजने लगा है। श्रद्धालुओं के बीच बनारस में बने सुंदर हिंडोलों की मांग अधिक है। दुकानदारों को जन्माष्टमी पर बंपर सेल की उम्मीद है। एक अनुमान के बतौर खरीदारी का आंकड़ा पांच करोड़ रुपये को भी पार कर सकता है। बाजारों में शाम को भीड़ पहुंचने लगी है।

विज्ञापन

लगातार दो साल कोरोना के चलते तमाम तीज-त्योहारों पर ब्रेक लग गया था। पिछले साल कुछ सेल हुई थी। हालांकि अधिकांश दुकानदारों के खर्चे भी निकल नहीं पाए थे। इस साल दुकानदारी ने जोर पकड़ लिया है। रक्षाबंधन पर गिफ्ट, कपड़े, महिलाओं से जुड़ीं एसेसरीज की खरीदारी हुई है। रक्षाबंधन वाले दिन भी दोपहर तक लोग बाजार गए थे। इस बिक्री ने दुकानदारों को उम्मीद है कि अब जन्माष्टमी पर भी ग्राहक बाजार आएंगे।
बाजार में इस बार जन्माष्टमी का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बाजार में तमाम नई चीजें आ गई हैं। शाहगंज में बहुत ही खूबसूरत बनारसी डिंडोले मिल रहे हैं। इन हिंडोलों की ग्राहकों के बीच काफी मांग है। इसके अलावा आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हैप्पी बर्थडे लिखीं एलईडी लाइटें, राधा रानी के लिए विदेशी हेट, आकर्षक बांसुरी, चश्मे व छतरी भी उपलब्ध हैं। शहर के पुराने बाजारों में इस तरह की तमाम वैराइटी आपको मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सज गया बाजार - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया को न लगे गर्मी
कान्हा के लिए एसी, कूलर भी बाजार में हैं। पीतल, व्हाइट मेटल, गोल्ड प्लेटेड झूलों की बिक्री भी हो रही है। कन्हैया के लिए सभी साइज के मुकुट 10 रुपये से शुरू हैं। जीरो साइज की पोशाक 10 से 250 रुपये, एक नंबर की पोशाक 25 से 500 रुपये में मिल रही है। बाजार में लोटस मोर पंखी सहित विभिन्न डिजाइन की पोशाकें उपलब्ध हैं। रेशम का गद्दा, तकिया, मोरपंख, मुकुट, मोतियों की माला भी ग्राहकों को लुभा रही हैं।

पकवानों के लिए भी तैयारी
घर-घर बनने वाले पकवानों के लिए भी अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। तमाम दुकानदारों ने जन्माष्टमी के खान-पान का सामान अपने प्रतिष्ठानों पर सजा लिया है। इनमें सूखे मेवे, नारियल का बुरादा सहित तमाम चीजें शामिल हैं। ग्राहक अभी से इनकी खरीददारी भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें