फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड: लुटेरों से बरामद सोना की वापसी के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार

Sun, 15 Aug 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

अभी तक 7.5 किलोग्राम सोना ही रिलीज करने के आदेश कोर्ट से हुए हैं। बाकी के लिए प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से लूटा गया तकरीबन 11.821 किलोग्राम सोना बरामद हो गया है। मगर, कंपनी के ग्राहकों को यह जल्द नहीं मिल पाएगा। कोर्ट से 7.5 किलोग्राम सोना रिलीज करने के आदेश मिल गए हैं। मगर, बाकी में अभी वक्त लगेगा।

विज्ञापन


मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से तकरीबन 19 किलोग्राम सोना लूटने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि तीन किलोग्राम से अधिक सोना शाखा में हुई मिल गया था। वहीं दो बदमाशों को घटना के कुछ देर बाद ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। उनसे 7.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था।

लूटा गया सोना 500 ग्राहकों
शाखा से लूटा गया सोना तकरीबन 500 ग्राहकों का है। इनमें से कई लोग लोन चुका चुके हैं। कंपनी कर्मचारियों के मुताबिक, गोल्ड लोन के नवीनीकरण की तीन महीने की अवधि होती है। ग्राहक के नवीनीकरण नहीं कराने और ब्याज नहीं चुकाने पर गिरवीं रखे गए सोने को नीलाम करने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंपनी की शाखा में पहुंचकर ग्राहक एक ही सवाल कर रहे हैं कि उन्हें सोना कब तक मिलेगा। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक लुटेरों से जो सोना बरामद हुआ है, उसमें से 7.5 किलोग्राम सोने को रिलीज करने के आदेश कोर्ट ने कर दिए हैं। 

17 जुलाई को दिनदहाड़े हुई थी वारदात
बदमाशों ने 17 जुलाई को दिनदहाड़े मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में डाका डाला था। डकैती कर भागते दो बदमाशों को पुलिस ने एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर घेर लिया था। मेडिकल स्टोर में मुठभेड़ के बाद मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार को ढेर कर दिया था। 

उनके पास से 7.5 किलोग्राम सोना और 1.65 लाख रुपये बरामद किए गए। 21 जुलाई को आरोपी प्रभात ने थाने में समर्पण किया। 23 जुलाई को संतोष जाटव पकड़ा। उससे 63 हजार रुपये और 1.002 किलोग्राम सोना मिला। पुलिस ने लूट के 5.61 लाख रुपये और 11.67 किलोग्राम सोना बरामद कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें