नरायच, शास्त्रीपुरम में खाली पड़े पांच हजार मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना की रैंकिंग पर अफसर पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन शहर में दस साल से 5 हजार मकान बने खड़े रहे और अब जर्जर होकर ढहने की कगार पर भी आ गए हैं, लेकिन ये लोगों को आवंटित नहीं हो सके।
इनमें बेसिक सर्विसेज फॉर अर्बन पूअर योजना (बीएसयूपी) के तहत नरायच में 3560 और शास्त्रीपुरम में 1440 मकान बनाए गए थे। इनमें नरायच में बनाए गए भवन एकदम जर्जर हो चुके हैं और आईआईटी की टीम इनकी मजबूती पर सर्वे कर रही है। शास्त्रीपुरम में दो ब्लॉक में लोग रहने आए हैं, लेकिन वह जर्जर होने के कारण कभी छत गिर रही है तो कभी प्लास्टर टूट रहा है।