फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर हुआ आसान: डेढ़ साल बाद दौड़ी ताज एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का भी संचालन हुआ शुरू

Tue, 06 Jul 2021 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताज एक्सप्रेस के साथ एटा-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें चलने से अब राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। डेढ़ साल के इंतजार के बाद सोमवार को नई दिल्ली-झांसी के बीच रोजाना चलने वाली ताज एक्सप्रेस में आगरा से 298 यात्री सवार हुए तो 196 यात्री आगरा कैंट पर उतरे। वापसी में 519 यात्रियों ने सफर किया। सोमवार को आगरा फोर्ट एटा पैसेंजर, रामनगर आगरा फोर्ट अनारक्षित स्पेशल समेत छह जोड़ी ट्रेनों का आवागमन हुआ। यात्रियों ने कहा कि इससे सफर आसान हो गया। 

विज्ञापन


आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी के अलावा ताज एक्सप्रेस से सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली से आगरा आते हैं। डेढ़ साल बाद नई दिल्ली से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन में 298 यात्री सवार हुए तो 196 आगरा में उतरे। इसी तरह शाम को झांसी से लौटने वाली ट्रेन में भी 519 यात्रियों ने सफर किया। पहले दिन आगरा फोर्ट एटा पैसेंजर में फोर्ट स्टेशन से केवल एक यात्री सवार हुआ, लेकिन एत्मादपुर, बरहन जैसे छोटे स्टेशनों पर ट्रेन में यात्रियों की संख्या 85 तक पहुंच गई। 

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रामनगर आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन भी सोमवार को रामनगर ने आगरा फोर्ट पहुंची। रामनगर से 56 यात्री आगरा पहुंचे। इसके अलावा निजामु्द्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन, उदयपुर खजुराहो स्पेशल ट्रेनें भी आगरा पहुंचीं। डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य ट्रेनों से भी दो हजार से ज्यादा यात्री आगरा पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को मिली राहत
दैनिक यात्री संघ के संजय वर्मा ने कहा कि ताज एक्सप्रेस के शुरू होने से काफी फायदा होगा। इस गाड़ी से काफी संख्या में दैनिक यात्री भी सफर करते हैं, उन्हें राहत मिलेगी। 

पैसेंजर ने आसान किया सफर
एत्मादपुर के संतोष तिवारी ने कहा कि आगरा से एत्मादपुर, बरहन और एटा तक जाने के लिए लंबे समय से इस गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। पैसेंजर के चलने से सुविधा हो गई।

जनरल कोच शुरू करें
अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि संक्रमण में कमी के बाद ट्रेनें बढ़ गई हैं मगर अब अनारक्षित यात्रा का विकल्प देना चाहिए। किराया बहुत महंगा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें