फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में डेंगू का प्रकोप: पांच और मरीज मिले, एसएन मेडिकल कॉलेज में 22 संदिग्ध भर्ती

Sat, 04 Sep 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

फिरोजाबाद जिले में वायरल फीवर और डेंगू से हाहाकर मचा हुआ है। आगरा में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें आगरा का एक, फिरोजाबाद के दो और मथुरा-शिकोहाबाद का एक-एक मरीज है। 
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से एक आगरा का है। फिरोजाबाद के दो, शिकोबाहाद और मथुरा के एक-एक मरीज हैं। शुक्रवार को डेंगू के संदिग्ध 22 मरीज और भर्ती हुए हैं। इनके रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन के डेंगू वार्ड में 16 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से आगरा के दो मरीजों में डेंगू पुष्टि हुई है। बाल रोग विभाग में भर्ती 10 मरीजों में से तीन बच्चों में डेंगू मिला है। इनमें फिरोजाबाद के दो और शिकोहाबाद का एक है। बाकी मरीजों के रक्त का नमूना लेकर वायरोलॉजी लैब में भेजा गया है। 


11 मरीज हुए ठीक, डिस्चार्ज कर घर भेजे
प्राचार्य ने बताया कि डेंगू वार्ड में 11 मरीज ठीक हो गए हैं। इनको डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें से डेंगू के पुष्ट और संदिग्ध मरीज शामिल हैं। फिरोजाबाद के एक बालक की मौत अभी तक एसएन कॉलेज में हुई है। दो मरीजों के परिजन बिना बताए वार्ड से चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के चार मरीजों में दो दूसरे जिलों के
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार तक आगरा में डेंगू के तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनके फोन नंबर पर जानकारी करने पर इनमें से दो मरीज फिरोजाबाद के निकले हैं। इसकी जानकारी शासन को भी भेज दी है। एक मरीज शुक्रवार को मिला है। इस तरह से अभी आगरा में दो ही मरीज हैं। 

14 अगस्त से तीन सितंबर तक की स्थिति
40: मरीज भर्ती
07: मरीज में डेंगू की पुष्टि
33: मरीज संदिग्ध 
11: मरीज डिस्चार्ज 
01: मरीज की मौत 

ये एहतियात बरतें
- पानी को अधिक दिनों तक इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। 
- बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें। 
- सरकारी अस्पताल या सीएचसी, पीएचसी में रक्त की जांच कराएं। 
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें