फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: डेंगू से चार और मरीजों की मौत, अब तक 79 की जा चुकी है जान, ज्यादातर बच्चे

Fri, 03 Sep 2021 10:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में शुक्रवार को छह साल की इशिका, 17 वर्षीय किशोरी और एक महिला की मौत हो गई। तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 79 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती 10 से अधिक बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में जानलेवा डेंगू और वायरल फीवर का कहर लगातार जारी है। मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। शुक्रवार को चार और मरीजों की इलाज के दौरान जान चली गई। इनमें छह साल की इशिका, एक 17 वर्षीय किशोरी, एक 17 वर्षीय किशोर और एक महिला शामिल है। जिले में अब तक 79 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती दस से अधिक बच्चों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। 

विज्ञापन


सत्यनगर टापा निवासी छह वर्षीय खुशी निराला पुत्री कोमल सिंह ने की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शुक्रवार तड़के दम तोड़ दिया। खुशी को 25 अगस्त को बुखार आया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। तबियत में सुधार न होने पर सफदरगंज अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था। खुशी के भाई हर्ष और बहन महक भी डेंगू पॉजिटिव होने के बाद आगरा के अस्पताल में भर्ती हैं। 

संबंधित खबर- फिरोजाबाद से ग्राउंड रिपोर्ट: मां-बाप के हाथों में दम तोड़ रहे बुखार से तपते बच्चे, घरों में मची चीत्कार
विज्ञापन


नगला मिर्जा निवासी रेखा उर्फ चिंकी (17) पुत्र रामगोपाल की मौत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हो गई। परिजनों ने बताया कि रेखा को दो दिन पूर्व बुखार आया था। उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबियत में गंभीर होने पर रेखा को आगरा रेफर कर दिया गया था। 

शाहरुख (17) पुत्र जहीरुद्दीन निवासी किशननगर,आफसाबाद को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। मृतक के पिता का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में जब बेटे को भर्ती कराने गया तो उसे बेड न होने का हवाला देकर भर्ती नहीं किया गया।
 

विज्ञापन

गांव सिरमई में 27 वर्षीय रजनी की मौत
वहीं, खैरगढ़ के गांव सिरमई में 27 वर्षीय रजनी पत्नी अजय कुमार की मौत से कोहराम मचा हुआ है। महिला के पति अजय कुमार का आरोप है कि रजनी को तेज बुखार होने पर खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। मगर खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर कोई इंतजाम न होने से उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। इस दौरान रजनी ने दम तोड़ दिया। 

रजनी की मौत के बाद गांव सिरमई में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने जांच की तो 30 से ज्यादा मरीज बीमार मिले। जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती दस से अधिक बच्चों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। यह बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। कई अन्य मरीज शहर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें