फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के मामले में वांछित आरोपी तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मामले में वांछित आरोपी तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

- तीन मोबाइल, नकदी हुई बरामद, पुलिस ने चालान कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शनिवार की सुबह धारापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। तीन मोबाइल और नकदी आदि मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चालान करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में सुनील कुमार उर्फ सनी उर्फ लुक्का निवासी कैरावली थाना करहल वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही थी। शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि वांछित सुनील कुमार गांव धारापुर के पास देखा गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और धारापुर मोड़ के पास से सुनील को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा चोरी के तीन मोबाइल और 4800 रुपये की नकदी मिली। बरामद माल को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए वांछित सुनील पर करीब 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जानलेवा हमला, लूट, चोरी आदि के कई मामले जनपद के अलग अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें