फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सभी विभागों के मुकदमे आपसी समझौते से निपटाए जाएं

Sat, 31 Aug 2024 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विभागों के मुकदमे आपसी समझौते से निपटाए जाएं
विज्ञापन


- जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला जज सुधीर कुमार ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी विभागों के मुकदमे आपसी सहमति से निपटाए जाएं। लोक अदालत के लिए अधिकाधिक मुकदमे सूचीबद्ध करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उनका पूरा विवरण भेजा जाए।
जिला जज ने कहा कि दीवानी में 14 सितंबर को दीवानी में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से सभी विभागों के सूचीबद्ध किए गए मुकदमों का निस्तारण होगा। अधिक से अधिक मुकदमों का आपसी समझौते से निस्तारण करके न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम करने का न्याय पालिका का प्रयास है।
विज्ञापन


जिला जज ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष ऐसे मुकदमे चिन्हित करें जिनमें दोनों पक्षों की सहमति से मुकदमों का निस्तारण किया जा सकता है। उन मुकदमों को सूचीबद्ध करके समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करा दें। ताकि पक्षकारों को समय से नोटिस भेजे जा सकें।
विज्ञापन


डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी विनोद कुमार, नोडल अधिकारी मीता सिंह, प्राधिकरण सचिव कमल सिंह, प्रभारी सीजेएम विभा धामा, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, सीएमओ डॉक्टर आरसी गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत हंसराज, अनिल कुमार वर्मा, लेखाधिकारी बीएसएनएल हेमेंद्र सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रशांत सिंह, डीजीसी क्रिमिनल पुष्पेंद्र चौहान, डीजीसी सिविल अजीत चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें