फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पुलिस पर हमला: झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाही की फाड़ी वर्दी, पिस्टल छीनने की कोशिश

Wed, 11 May 2022 10:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

पुलिस पर हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एटा के बाद मथुरा में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। यहां हमलावरों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार क्षेत्र की लक्ष्मीनगर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नगला कोल्हू में मंगलवार की देर रात झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी 4181 के सिपाहियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ते हुए पिस्टल छीनने की कोशिश की। थाना जमुनापार पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


लक्ष्मीनगर चौकी के समीप नगला कोल्हू में राजेंद्र सिंह ने डायल 112 पर झगड़े की सूचना दी। इस पर पीआरवी पहुंची। मुख्य आरक्षी विपिन शर्मा और सिपाही मीनू कुमार ने यहां पर जानकारी करनी चाही, इस बीच सिपाही पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ते हुए पिस्टल छीनने की कोशिश तक की गई। जैसे-तैसे दोनों पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। 

मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

थाना प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी नगला कोल्हू निवासी मुकेश पुत्र हरप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार मुख्य आरोपी का भाई कलुआ, तनु के अलावा चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी पिस्टल को छुड़ाने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस टीम की तैनाती की गई है। हमलावर घर का ताला लगाकर फरार हा गए हैं।

एटा में भी हो चुका है पुलिस पर हमला 

एटा जिले में 7 मई को पॉक्सो एक्ट के आरोपी की तलाश में गांव नगला जवाहरी में दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। भीड़ ने आरोपी को भी छुड़ा लिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हमला करने वाले आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। सभी को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें