फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में किसान की हत्या: खेत में चारपाई पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव, इलाके में फैली सनसनी

Wed, 11 May 2022 09:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला चिना में किसान की हत्या से बुधवार की सुबह सनसनी फैल गई। उसका शव खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
किसान के शव के पास रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव चिना में मंगलवार की रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की अज्ञात हत्यारों ने सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। किसान के पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


कालीचरन (55) निवासी नगला चिना रोजमर्रा की तरह फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहा था। मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात हत्यारों ने किसी भारी व नुकीले हथियार से किसान के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। कालीचरन का लहूलुहान शव खेत पर बनी झोपड़ी की चारपाई पर पड़ा नजर आया। 

मृतक के बेटे ने दी तहरीर 

चारपाई के आसपास पर खून पड़ा था। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घटना की सूचना गंजडुंडवारा पुलिस को दी गई। वहीं, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ आरके तिवारी भी मौके पर आ गए। घटना के बारे में परिवार के लोगों से जानकारी की गई। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक किसान के पुत्र अखिलेश ने बताया कि पिता की हत्या के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि गंजडुंडवारा थाना के चिना गांव में मंगलवार की रात को सिर पर प्रहार करके अज्ञात हत्यारों ने किसान की हत्या कर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें