फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: रैलिंग तोड़ते हुए दूसरी कार से से टकराई बोलेरो, एक की मौत; 6 घायल

Mon, 24 Jun 2024 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों कारो में सवार छह लोग घायल हुए हैं। एक युवक की मौत की सूचना है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 29 पर दो कारें भिड़ गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि बोलेरो कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी। अनियंत्रित होकर कार  डिवाडर पर लगी जाली तोड़ते हुए आगरा की तरफ से आ रही कार में भिड़ गई। फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9:30  बजे के करीब थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 29 पर उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक बुलेरो कार  लखनऊ की तरफ से आ रही अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर में लगी जाली को तोड़ते हुए आगरा की तरफ से आ रही कार में भिड़ गई। इस  दौरान कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। दोनों कारों में सवार एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद राकेश कुमार चौहान, चौकी इंचार्ज अनुज कुमार शर्मा, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को कारों  से बाहर निकाल कर इलाज लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें