फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कन्या भोज के बहाने मासूम का अपहरण, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली

Mon, 24 Jun 2024 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कन्या भोज के बहाने मासूम का अपहरण करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में  कन्या भोज के बहाने एक नौ वर्षीय बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को कुर्रा पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। एसपी ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 9 वर्षीय बालिका को बीते सोमवार को एक बाइक सवार युवक कन्या भोज के बहाने अपने साथ ले गया था। तीन दिन चली तलाश के बाद सीओ संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी ने बच्ची को इटावा से ढूंढ निकाला था। एक आरोपी उदयवीर को पुलिस जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को सूचना मिली कि बच्ची को अपहरण कर ले जाने वाला आरोपी बिलिंदा पुल के पास देखा गया है। इस सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी ने थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, एसआई राधेश्याम यादव व अन्य टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को चेकिंग करता देख आरोपी बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो फायर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर घेर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, सीओ संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अपहरणकर्ता के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पूछताछ में अपहरणकर्ता ने अपना नाम दिनेश यादव उर्फ पोला निवासी गांव चंदरपुर जनपद इटावा बताया। उसने बताया कि बच्ची को गलत नीयत से वह अपहरण कर ले गया था, लेकिन मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए जिला असपताल भिजवाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें