पंचकुइयां निवासी मुकेश ई-रिक्शा में सवारी लेकर शाम सात बजे नामनेर चौराहे पर पहुंचे थे। सवारी उतारने के बाद ईदगाह की ओर जाते समय हल्की बारिश होने लगी। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। सड़क पर पानी भी था। इससे चिंगारी निकलने लगी। करंट लगने से चालक बेहोश हो गया। कंधा और पैर झुलस गए। ई-रिक्शा से लपटें उठने लगीं। यह देखकर लोग दहशत में आ गए। लोग ई-रिक्शा से दूर भाग खड़े हुए।
ये भी पढ़ें - ससुराल से घर ले जा रहा था घरवाली: पत्नी ने पति को प्रेमी से सरेराह पिटवाया, फिर आशिक संग हो गई फुर्र
सड़क पर वाहन रुकने से जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और टोरंट की टीम पहुंची। चालक को इलाज के लिए भिजवाया। ई-रिक्शा हटाकर जाम खुलवाया गया। लोगों का कहना था कि अचानक गिरे तार से और भी लोग चपेट में आ सकते थे। इलाके में तार काफी नीचे हैं। यह पुराने भी हो चुके हैं। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि मुकेश की हालत में अब सुधार है। उपचार कराया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: बुजुर्ग को कार में छोड़कर ताजमहल देखने गए पर्यटक...हाथ-पैर बंधे हुए थे, शीशा तोड़कर निकाला; देखें वीडियो