फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने की बीडीओ से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। बीडीसी सदस्यों की बैठक में ग्राम प्रधान ने बीडीओ से जमकर अभद्रता की। हालात बिगड़ते देख बीडीओ बैठक छोड़कर चली गईं। इसकी शिकायत सीडीओ से की गई है। बीडीओ ने प्रधान पर सत्ता का रौब जमाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

11 माह बाद शुक्रवार को बीडीसी सदस्योें की बैठक में ब्लाक प्रमुख राजाबेटी और बीडीओ सरिता द्विवेदी समस्याएं सुन रही थीं। इसी दरम्यान जमाल नगर भैंस के प्रधान पप्पू यादव ने अपने क्षेत्र के सेक्रेटरी की शिकायत बीडीओ से की। इस पर उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया। बीडीओ के मुताबिक यह सुनते ही प्रधान आगबबूला हो गया। उसने अभद्रता शुरू कर दी। अमर्यादित शब्द इस्तेमाल करते देख बैठक में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। उन्होंने प्रधान को शांत किया लेकिन वह नहीं माना। मौके पर हालात बिगड़ते देख बीडीओ को बैठक बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।
= ग्राम प्रधान ने खुद को सत्ताधारी दल का बताते हुए मुझसे हद दर्जे की अभद्रता की। इसकी शिकायत सीओ से की लेकिन पुलिस नहीं आई। सारे घटनाक्रम से सीडीओ को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

- सरिता द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी

= अभद्रता का आरोप निराधार है। बीडीओ ने हमसे बैठक से बाहर जाने को कहा था। हमने मना कर दिया। इसी पर बात बढ़ गई। अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

- पप्पू यादव, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें