फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship: 75 प्रतिशत बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नहीं हुई तो छात्रवृत्ति से रह जाएंगे वंचित; करें आवेदन

Mon, 15 Jul 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सत्र 2024-25 से उच्च शिक्षण संस्थानों में 75 प्रतिशत बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसा नहीं होने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में यह मशीन लगाई जानी है। छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम हुई तो छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित पूर्व दशम, दशमोत्तर और पीएम यशस्वी योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में दी जा रही छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक्स उपस्थिति अनिवार्य की गई है। विशेष सचिव संजय कुमार दुबे की ओर से पत्र भी जारी किया गया है।

पत्र में लिखा है कि साल 2024-25 में छात्रवृत्ति केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी जिनकी संस्थान में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होगी। इसके लिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में बायोमेट्रिक्स मशीन अनिवार्य रूप से लगानी होगी। शिक्षकों की तरह छात्रों को भी अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। प्रत्येक माह संस्थान की ओर से इस उपस्थिति को समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। संस्थानों में बायोमेट्रिक डिवाइस लगाने के लिए श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन





 

आज से कर सकेंगे आवेदन
सत्र 2023-24 में छात्रवृत्ति से वंचित रह गए पात्र छात्र 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के स्तर से आवेदन को सही करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। आवेदन सोमवार 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। 30 जुलाई तक संस्थानों को आवेदन सत्यापित कर अग्रसारित करने हैं। 30 अगस्त तक छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

 

परीक्षा परिणामों में देरी से वंचित थे छात्र
सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में छात्रों के स्तर पर आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई थी। लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज और स्टेट मेडिकल फैकल्टी की ओर से पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों का परिणाम तय तिथि के बाद घोषित किया गया। इससे करीब 37 हजार छात्र पूरे प्रदेश में छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे।

 
विज्ञापन

बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य
डॉ. भीम राव आंबेडकर विवि के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे और जिनकी हाजिरी 75 प्रतिशत या इससे अधिक होगी। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले अभ्यर्थी छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें