फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने पर प्रदर्शन के बाद जागी आगरा पुलिस, तुरंत गिरफ्तार किए अपहरण के आरोपी; भेजे गए जेल

Mon, 15 Jul 2024 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने थाने पर हंगामा कर दिया। इसके चंद घंटों में ही हरीपर्वत पुलिस ने साक्ष्य जुटा लिए। आरोपियों को दबोचा और जेल भेज दिया। 

 
विज्ञापन
थाने पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  के थाना हरीपर्वत पुलिस की मनमानी से किशोरी का भविष्य दांव पर लग गया। बजरंग दल के प्रदर्शन करने पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और दोनों आरोपियों को रविवार को जेल भेजा। पुलिस एक माह से इन आरोपियों को क्लीनचिट दे रही थी।
विज्ञापन


खंदारी क्षेत्र से 10 जून को नाबालिग छात्रा लापता हुई थी। मां ने सोहिल और तौहीद के खिलाफ केस दर्ज कराया। बाद में छात्रा लौटी तो पुलिस ने कोर्ट में बयान कराए। छात्रा ने घरवालों के खिलाफ बयान दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नहीं पकड़ा। इससे पहले भी छात्रा लापता हुई थी, तब भी इन्हीं युवकों पर आरोप लगा था।

 
विज्ञापन

शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। सवाल उठाया कि नाबालिग लड़की के अपहरण में आरोपी को लड़की के बयान के आधार पर ही निर्दोष कैसे मान लिया गया? पुलिस मां को लड़की से क्यों नहीं मिलने दे रही है। हंगामे के बाद पुलिस ने पहले जिन युवकों को निर्दोष बताया था, उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए। सीसीटीवी फुटेज मिल गए। कॉल डिटेल भी मिल गई। दोनों युवकों को अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया गया, जबकि कोर्ट में दिए छात्रा के बयान उनके पक्ष में थे। बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष दिग्विजय नाथ तिवारी का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी लखनऊ में दी जाएगी। पुलिस की लापरवाही के कारण एक बच्ची का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इसकी दोषी पुलिस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें