फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव एक खेत के समीप मिला। हत्या की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गहेरी निवासी 65 वर्षीय अनोखेलाल का शव खैरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केस पुरा ककराला मार्ग स्थित गांव बरौली के समीप पड़ा मिला। मृतक अनोखेलाल मंगलवार शाम घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। परिजन तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार दोपहर परिजनों को उनका शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा है।