फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे अमित शाह

Thu, 27 Jan 2022 09:39 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गरमी बढ़ रही है, गुरुवार को ब्रज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे और उनके साथ मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
UP Election 2022: अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मथुरा जनपद में मतदान है। चुनाव प्रचार जारी है। भाजपा ने घर घर जाकर जनसंपर्क करने का अभियान चलाया है। चुनाव में धार देने के लिए गुरुवार को ब्रज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन

 
अमित शाह 27 जनवरी को वृंदावन और मथुरा का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इसके बाद संभवत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह मथुरा के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वृंदावन पहुंच सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें