आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा में सोमवार को 12 खेल प्रतियोगिताओं में तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 65 खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पूर्व ओलंपियन एमपी सिंह का केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, संयोजक दिगंबर सिंह धाकरे, नीलू धाकरे ने स्वागत किया। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, सचिव राहुल पालीवाल, जिला बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, हॉकी मास्टर आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, जिला टीटी संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा, जिला कबड्डी संघ के सचिव शाहिद आदि मौजूद रहे।
-----------
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल खिलाड़ियों का जोश देखकर इस कदर खुश हुए टीटी हाल में वह अपने को खेलने से रोक नहीं सके। यहां उन्होंने बच्चों के साथ पांच मिनट तक टेबल टेनिस खेला। साथ ही अनुशासित रहने की सीख दी।
-----------
बैडमिंटन: अथर्व रावत, प्रांजल पुरी, शिवम, हर्ष, नमन, तन्मय, सागर, प्रखर, विवेक, अभय, आर्यन, शिवम, रुद्र, हर्ष, अभिषेक, मयंक और राजीव ने अपने-अपने मैच जीते।
------
टेबल टेनिस: पुरुष वर्ग में सुब्रत और गौरव रावत फाइनल में पहुंचे। पुरुष युगल में विशाल व सौरभ, सुब्रत व श्रीधर और आशुतोष व गौरव की जोड़ी ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
-----
एथलेटिक्स: भाला फेंक में महिला वर्ग में बबिता सिंह पहले, खुशी दूसरे और निधि तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में पुनीत पहले, प्रेम शंकर दूसरे और सुखवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शिवानी को पहला, रोशनी को दूसरा और कीर्ति को तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में विवेक को पहला, दीपक को दूसरा और मनोज को तीसरा स्थान मिला।
------
निशानेबाजी: एयर पिस्टल ओपन पुरुष वर्ग में आदित्य चौहान पहले, शिवम दूसरे और शिवम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तृप्ति को पहला, वैष्णवी को दूसरे स्थान पर चल रही हैं। ओपन रायफल पुरुष वर्ग में वंश प्रथम, यश द्वितीय और अक्षत तृतीय स्थान पर चल रहे हैं। बालिका वर्ग में कृति परी पहले और कृति दूसरे स्थान पर चल रही है।
-------
मुक्केबाजी: सात्विक प्रजापति, दुष्यंत बघेल, सनी गौतम, ध्रुव, सत्यम, सुयांश, हिमांशु, विशाल, मनोज, शिवम, यश, हरवीर, मनोज राजपूत, सोनम, दीक्षा और वंदना ने जीत दर्ज की।