फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने महिला के खाते से उड़ाए 47 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। कस्बा निवासी एक महिला को 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का लालच देकर साइबर ठग ने 47 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विकास कुमार की पत्नी शीतला कुछ दिन पूर्व घर पर थीं, तभी उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कर बताया कि उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। ठग ने कहा कि रुपये पाने के लिए बताए गए नंबर पर सात हजार रुपये डलवाने होंगे। महिला ने बगैर कुछ सोचे-समझे बताए गए खाते में रुपये डलवा दिए। कुछ देर बाद ठग ने दोबारा फोन कर कहा कि अंतिम प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए खाते में 40 हजार रुपये डलवाने होंगे। इसके बाद लॉटरी की धनराशि उनके अकाउंट में आ जाएगी। ठग के झांसे में फंसी महिला ने रुपये डलवा दिए, जब दोबारा फोन नहीं आया तो उसने ठग का नंबर मिलाया लेकिन वह स्विच ऑफ बताने लगा। इस पर महिला को अपने साथ ठगी होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें