एलआईसी को एयर इंडिया या बीएसएनएल की तरह से मत बनने देना। अब हमें बीमा धारकों को बेहतर सेवा देनी है और उनकी सुरक्षा, तरक्की में ही हमारा हित है। एलआईसी मजबूत होगा तो कर्मचारी भी समृद्ध होंगे। यह बात ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कामरेड अमान उल्ला खान ने अग्रवन में नार्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एंप्लाइज फेडरेशन के 27वें अधिवेशन के समापन पर कही।
अमान उल्ला खान ने कहा कि भारत की मूल संस्कृति खतरे में है। असमानता और बेरोजगारी बढ़ रही है। पूंजीपति सभी की कमाई लूट रहे हैं, इसलिए हम खड़े हों, एकजुट हाें। 70 हजार बीमाकर्मी अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसी को सच बताएंगे तो देश में क्रांति आ जाएगी। फेडरेशन अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रीय मुद्दों को सामने रखा। समापन के मौके पर राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव को समर्पित पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाने वाले चित्रकार-साहित्यकार वीके दत्ता का सम्मान किया गया।
अधिवेशन में वी रमेश, बीएस रवि, संजय दीक्षित, राजेश शर्मा, अश्वनी तोमर, राजीव अग्रवाल, गीता शांत, जेजे कुलश्रेष्ठ, विकास गर्ग, अवंतिका शरन शर्मा, अरुण आजाद, शोभा चतुर्वेदी, अर्चना सक्सेना, माधव कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
संजीव शर्मा फिर अध्यक्ष चुने गए
आगरा। अधिवेशन के समापन पर तीन साल के लिए नार्थ सेंट्रल जोन की कार्यकारिणी चुनी गई। संजीव शर्मा को फिर अध्यक्ष चुना गया, जबकि कानपुर के राजीव निगम को महामंत्री चुना गया। अशोक तिवारी, डीके पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, आरएन तिवारी, सीपी नैथानी, रूपेश पांडेय को उपाध्यक्ष, संजय दीक्षित, धीरज द्विवेदी श्रवण मिश्रा, आनंद दीक्षित, ललित शर्मा, आरएस चतुर्वेदी, आलोक तिवारी, विनोद श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री और राकेश कनौजिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।