फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: नए संक्रमितों की संख्या में कमी, 24 घंटे में 297 मरीज मिले, सक्रिय मामले भी हुए कम

Sat, 22 Jan 2022 04:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालांकि खतरा कम नहीं हुआ है। चिकित्सकों की सलाह है कि लोग सावधानी बरतें। कोविड व्यवहार का पालन करें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। 24 घंटे में 4235 सैंपल की जांच में 297 नए संक्रमित मिले हैं। बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तीन हजार से नीचे आ गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को 409 और गुरुवार को सर्वाधिक 891 मरीज मिले थे। सक्रिय मरीजों की संख्या 3400 तक पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक 22.96 लाख से अधिक जांच हो चुकी हैं। इनमें 33546 संक्रमित मिले। 30201 मरीज स्वस्थ हो गए। अब तक 459 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब सक्रिय मरीज 2886 हैं। 

विज्ञापन

घर-घर जाकर खोजे जाएंगे संदिग्ध मरीज
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को घर-घर जाकर खोजा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का 24 से 29 जनवरी तक विशेष अभियान चलेगा। टीकाकरण न कराने वालों की सूची बनाने के साथ नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं की भी सूची बनेगी। 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार-खांसी, गले में खराश समेत अन्य लक्षणों के आधार पर कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज घर-घर जाकर चिह्नित होंगे। इनका मौके पर एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। पॉजिटिव आने पर व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा, दवाएं भी दी जाएंगी। 

वायरल बुखार होने पर भी उसे दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन लोगों ने कोरोना वायरस का टीका नहीं लगवाया है, उनकी सूची बनाकर टीका लगवाया जाएगा। नियमित टीकाकरण से छूटे शिशु और गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया जाएगा। इनके लिए 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें