फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 297 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को दूसरे दिन भी टीजीटी परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में 1337 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि द्वितीय पाली में 578 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वहीं द्वितीय पाली में 90 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दोनों पालियों की परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को प्रथम पाली में जिले के चार केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा के दौरान आरसी कन्या इंटर कॉलेज पर पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 418 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आरसी महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान पंजीकृत 104 परीक्षार्थियों में से 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 86 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 421 ने परीक्षा दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वहीं 412 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में दो केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज पर पंजीकृत 480 में से 58 अनुपस्थित रहे वहीं 422 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर पंजीकृत 188 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 156 परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें