फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के 25 छात्रों ने हिंदी पढ़ने की दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में हिंदी पढ़ने के लिए इस वर्ष भी विदेशी छात्र-छात्राओं का कोटा पूरा नहीं हुआ। 100 छात्रों का चयन किया था और 20 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया था। कुल 120 में से 77 छात्र-छात्राएं ही हिंदी पढ़ने के लिए तैयार हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 25 छात्र अफगानिस्तान के हैं। अफगानिस्तान के 30 छात्रों का चयन चालू सत्र में प्रवेश के लिए किया गया था।
विज्ञापन

संस्थान के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सहमति देने वाले छात्रों के समूह बनाकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जल्द कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। चयनित छात्रों को ऑनलाइन पढ़ने के लिए संस्थान की ओर से ई-मेल के माध्यम से सहमति मांगी गई।
अफगानिस्तान के बाद चीन के सर्वाधिक 10, श्रीलंका के 05, थाईलैंड, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान के 04-04 छात्र हैं। कुल 26 देशों के 77 छात्र-छात्राओं की सहमति के आधार पर पढ़ाई कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें