फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री बोले, खुले में घूम रहे जानवर जनता की देन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खुले में घूम रहे जानवर योगी सरकार की देन नहीं है, इसके लिए खुद जनता जिम्मेदार है। योगी सरकार तो केवल सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन कर रही है। यह विचार नगर के टॉजिस्ट हॉस्टल में पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने माना कि खुले में घूम रहे जानवर वर्तमान की सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार की तरफदारी करते हुए कहा कि खुले में घूम रहे जानवर जनता की देन है। सरकार ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ब्लाक स्तर पर गोशाला खुलवाए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता यदि गाय का दूध पीती है, तो उसे गाय व बछड़े को पालना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार गोवंश का संरक्षित करते हुए उनसे आय भी कमाएगी। इसके लिए सरकार उसके गोबर को जैविक खाद बनाने के काम लाएगी और उसके मूत्र का निर्यात करेगी। उन्होंने बताया कि ऐसा सीमन भी लाया गया है, जिससे कि गाय 70 प्रतिशत बछिया ही पैदा करेंगी।
विज्ञापन


इस पर सरकार की पहल जारी है। उन्होंने बताया कि सरकार स्वास्थ्य, बिजली, व्यापार, आवास, पेंशन, छात्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर जनता को शतप्रतिशत भ्रष्टाचार मुक्त लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अनुराग मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें